फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारूहेड़ा नपा के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन आज से

विज्ञापन
धारूहेड़ा स्थित नगर पालिका। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
धारूहेड़ा। नगर पालिका धारूहेड़ा के अध्यक्ष पद के उप-चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार 27 अगस्त से शुरू हो जाएगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त यशेंद्र सिंह ने बताया कि उपचुनाव के लिए नगराधीश रोहित कुमार को रिटर्निंग अधिकारी व रेवाड़ी के तहसीलदार प्रदीप देशवाल को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उपचुनाव को शांतिपूर्वक एवं निष्पक्ष रूप से कराने के लिए नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं। वे चुनाव से संबंधित विभिन्न गतिविधियों पर नजर रखेंगे। उपायुक्त ने बताया कि धारूहेड़ा नगर पालिका के प्रधान पद के उपचुनाव में नामांकन पत्र, सचिव नगर पालिका धारूहेड़ा के कमरा नंबर एक में निर्धारित कार्यक्रमानुसार प्रस्तुत किए जा सकते हैं।
इनको नियुक्त किया है नोडल अधिकारी
जिला निर्वाचन अधिकारी यशेंद्र सिंह ने मैनपावर प्रबंधन के लिए जिला राजस्व अधिकारी, ईवीएम व सामग्री प्रबंधन के लिए नायब तहसीलदार धारूहेड़ा, रेनडेमाइजेशन के लिए एक्सईएन पंचायती राज रेवाड़ी व डीआईओ रेवाड़ी, यातायात प्रबंधन के लिए महाप्रबंधक रोडवेज व डीटीओ रेवाड़ी, प्रशिक्षण से संबंधित प्रबंधन के लिए संबंधित आरओ व एआरओ व मास्टर ट्रेनर्स, आदर्श आचार संहित के पालन के लिए एक्सईएन लोकनिर्माण विभाग रेवाड़ी, शिकायतों का निवारण करने के लिए एस्टेट ऑफिसर एचएसवीपी रेवाड़ी, एक्सपेंडीचर मॉनिटरिंग के लिए जिला खजाना अधिकारी रेवाड़ी, लॉ एवं आर्डर दुरुस्त रखने व सुरक्षा के लिए एसडीओ रेवाड़ी व डीएसपी रेवाड़ी तथा मीडिया व कम्युनिकेशन के लिए जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

यह रहेगा उपचुनाव का शेड्यूल
नगर पालिका धारूहेड़ा के प्रधान पद के उपचुनाव के लिए आगामी 27 अगस्त से 2 सितंबर के बीच नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। इस दौरान केवल 29 और 30 अगस्त को राजपत्रित अवकाश होने के कारण नामांकन दाखिल नहीं किए जा सकेंगे। बाकी दिन 11 से 3 बजे तक नामांकन किए जा सकेंगे। वहीं 3 सितंबर 2021 (शुक्रवार) दोपहर 11.30 बजे के बाद नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 4 सितंबर निर्धारित की गई है। इसी दिन उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। साथ ही उम्मीदवारों व मतदान केंद्रों की सूची भी चस्पा कर दी जाएगी। उपचुनाव 12 सितंबर 2021 (रविवार) सुबह 8 से शाम 4.30 बजे तक होंगे। मतदान केंद्रों में मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद मतगणना का कार्य किया जाएगा और परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें