फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक पर फायरिंग के मामले में नौवां आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसली। थाना कोसली पुलिस ने युवक पर फायरिंग करके जान से मारने का प्रयास करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान झज्जर जिले के गांव धनिया निवासी प्रवेश उर्फ सीटू के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में यशदेव पुत्र अशोक कुमार निवासी गांव भाकली ने बताया था कि 25 अगस्त 2021 को वह अपने साथी अमन व अक्षय के साथ भूपेंद्र के कार्यालय के सामने खड़ा था। तभी चार मोटरसाइकिलों पर सवार हिमांशु, दीपक, गोलू, परवेश, डाकू साथियों के साथ वहां आए। उनके हाथ में पिस्टल व डंडे थे। हिमांशु, दीपक व गोलू ने हाथों में लिए हुए पिस्टल मुझे जान से मारने की नियत से मेरी तरफ तान दी तथा तीनों मेरी तरफ गोली चलाते हुए भागे। मैं जान बचाने के लिए दीवार फांदकर भागा। इसी दौरान एक गोली मेरे बाएं हाथ की हथेली को छूते हुए निकल गई। इसके बाद वे सभी वहां से भाग गए। हिमांशु व दीपक के साथ मेरी पहले से रंजिश चली आ रही है, जिसकी वजह से मुझ पर जानलेवा हमला किया गया है।
पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज करके आठ आरोपियों सुखबीर उर्फ मोनू, दीपक कुमार लखेरा, दीपक अंबोली, रवि उर्फ बादशाह, सचिन उर्फ गोलू, हिमांशु, राजेश व प्रवीन पंघाल को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इसके अलावा पुलिस आरोपियों से दो पिस्टल, 8 कारतूस, 3 खोल व वारदात में इस्तेमाल हुई दो मोटरसाइकिल भी पहले बरामद कर चुकी है। आगे कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मामले में संलिप्त एक और आरोपी प्रवेश उर्फ सीटू को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें