फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कुुरुक्षेत्र पशु मेले में सोनीपत व गोहाना बस डिपो से भेजी नौ बसें, कई रूटों से हटाईं

विज्ञापन
फोटो : सोनीपत बस अड्डे पर खड़ी रोडवेज बसें। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। कुरुक्षेत्र में आयोजित हो रहे तीन दिवसीय राज्य पशु मेले में बस अड्डे से नौ रोडवेज बसों को भेजा गया। सोनीपत से छह और गोहाना से तीन बसों को भेजे जाने से स्थानीय रूट पर चलने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

यात्री पहले ही कई रूटों पर समय पर बस न चलने की वजह से परेशान हैं। पशुपालन एवं डेयरी विभाग की मांग अनुसार तीन दिन के लिए बसों को बुक किया है।
जिन पशुपालकों ने अपने नजदीकी पशु चिकित्सकों के पास मेले में जाने के लिए पंजीकरण करवा रखा है, उसी हिसाब से विभाग ने रोडवेज की नौ बसें बुक की हैं।
इन बसों के माध्यम से पशुपालकों को कुरुक्षेत्र में शुक्रवार को शुरू हुए राज्य पशु मेले में लेकर जाया गया। इन बसों के जाने से कई रूट प्रभावित हुए। इसकी वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
ग्रामीण रूट पर जाने वाली बसों को भी हटाए जाने से यात्रियों को निजी वाहनों में सफर करने के लिए मजबूर होना पड़ा तो विभाग ने कई रूट पर बसों के फेरे बढ़ाने का दावा किया है।
विज्ञापन

पशुपालन एवं डेयरी विभाग के उपमंडल अधिकारी डॉ. बलजीत दलाल ने बताया कि जो किसान व पशुपालक कुरुक्षेत्र में आयोजित राज्य पशु प्रदर्शनी में जाना चाहता है तो उनको निशुल्क बस सेवा उपलब्ध करवाई जाएगी।
इच्छुक किसान व पशुपालक इस बारे शनिवार को अपने नजदीक पशु चिकित्सालय में संपर्क करें। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार शनिवार और रविवार को भी छह-छह बसें सोनीपत से और तीन -तीन बसें गोहाना से राज्य पशु प्रदर्शनी में कुरुक्षेत्र भेजी जाएगी।

-

कुरुक्षेत्र में शुरू हुए राज्य पशु प्रदर्शनी में तीन दिन सोनीपत व गोहाना से नौ बसें कुरुक्षेत्र भेजी जाएगी। शुक्रवार को भी नौ बसों के माध्यम से पशुपालकों को कुरुक्षेत्र में भ्रमण के लिए ले जाया गया। बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। -कर्मबीर गहलावत, मुख्य निरीक्षक, रोडवेज डिपो सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें