फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बावल में विद्यार्थियों के लिए लगा नया वाटर कूलर

विज्ञापन
पीएम श्री स्कूल में विद्यार्थियों के लिए वाटर कूलर स्थापित करते रमेश सचदेवा व अन्य लोग। स्रोत
विज्ञापन
बावल। भारत विकास परिषद शाखा की ओर से पीएमश्री स्कूल बावल में वाटर कूलर स्थापित किया गया। समाजसेवी रमेश सचदेवा ने रिबन काटकर वाटर कूलर का उद्घाटन किया। रमेश सचदेवा ने बताया कि बावल शहर में यह आठवां और पूरे बावल क्षेत्र में ग्यारहवां वाटर कूलर है।
विज्ञापन

परिषद की इस पहल से विद्यार्थियों को स्वच्छ व ठंडा पेयजल उपलब्ध होगा जिससे विशेष रूप से गर्मी के मौसम में उन्हें राहत मिलेगी। स्कूल के प्रिंसिपल एवं स्टाफ ने इस कार्य में पूर्ण सहयोग दिया जिसके लिए भारत विकास परिषद् शाखा ने उनका आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में परिषद के संरक्षक डॉ. आरबी यादव, हरियाणा दक्षिण क्षेत्र के पूर्व सचिव जगमोहन अग्रवाल, डॉ. प्यारेलाल, विजय सिंह यादव, संदीप रायपुर, नरेश कुमार जांगिड़, सचिव उदयभान सिंह, दीनदयाल सैनी और आमंत्रित सदस्य मास्टर नरेश कुमार जांगिड़ नहचाना सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें