फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नई अनाज मंडी में बनेगी नई मार्केट कमेटी की बिल्डिंग

विज्ञापन
फोटो: 8 रेवाड़ी। नई अनाज मंडी ​स्थित मार्किट कमेटी कार्यालय। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। नई अनाज मंडी स्थित मार्केट कमेटी की जर्जर हो चुकी बिल्डिंग अब नए स्वरूप में बनेगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जून माह में राव तुलाराम स्टेडियम में हुई रैली के दौरान नई बिल्डिंग के निर्माण के लिए 4 करोड़ 39 लाख रुपये की घोषणा की थी। अब पुराने भवन को कंडम घोषित कर दिया गया है और जल्द ही 4 मंजिला नए भवन का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


भवन निर्माण से पहले किसान भवन और स्टाफ क्वार्टर की मरम्मत कराई जाएगी। चूंकि मार्केट कमेटी की पुरानी बिल्डिंग को तोड़कर नया निर्माण किया जाना है इसलिए निर्माण अवधि के दौरान कार्यालय को अस्थायी तौर पर किसान भवन में स्थानांतरित किया जाएगा।
किसान भवन में सचिव और डीएमईओ बैठेंगे जबकि हरियाणा मार्केटिंग बोर्ड के कार्यकारी अभियंता को मंडी परिसर में ही वैकल्पिक स्थान उपलब्ध कराया जाएगा।



नए भवन की संरचना आधनिक होगी। चार मंजिला भवन के ग्राउंड फ्लोर पर पार्किंग की सुविधा रहेगी। प्रथम तल पर मार्केट कमेटी के सचिव और उनका स्टाफ बैठेगा। दूसरे तल पर डीएमईओ का कार्यालय होगा जबकि तीसरे तल पर हरियाणा मार्केटिंग बोर्ड के कार्यकारी अभियंता की सीटिंग व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन






मार्केट कमेटी की मौजूदा बिल्डिंग वर्ष 1981 में बनाई गई

गौरतलब है कि मार्केट कमेटी की मौजूदा बिल्डिंग वर्ष 1981 में बनाई गई थी। 44 वर्ष पुराने इस भवन की हालत काफी खराब हो चुकी थी। कई जगह दीवारों में दरारें पड़ चुकी हैं और बरसात के दिनों में प्लास्टर गिरने का खतरा बना रहता था। रोजाना बड़ी संख्या में किसान और व्यापारी यहां आते-जाते हैं जिससे कर्मचारियों के साथ-साथ आगंतुकों को भी परेशानी उठानी पड़ रही थी। लंबे समय से नए भवन की मांग की जा रही थी। भवन निर्माण से पहले किसान भवन की मरम्मत पर करीब 22 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं स्टाफ क्वार्टर की रिपेयरिंग पर 1 करोड़ 15 लाख रुपये की लागत आएगी। उम्मीद जताई जा रही है कि इन कार्यों की शुरुआत इसी माह कर दी जाएगी। इसके बाद नई मार्केट कमेटी बिल्डिंग के निर्माण की प्रक्रिया तेज की जाएगी।



आवश्यक अनुमति भी मिल चुकी : मनीष
मार्केट कमेटी के सचिव मनीष रोहिल्ला ने बताया कि भवन को कंडम घोषित करा दिया गया है। यह भवन मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत बनाया जाना है जिस पर 4 करोड़ 39 लाख रुपये की लागत आएगी। उन्होंने बताया कि पहले किसान भवन की मरम्मत कराई जाएगी ताकि वहां से अस्थायी रूप से कार्यालय का संचालन किया जा सके। इसके बाद कमेटी भवन को तोड़ने का टेंडर जारी कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए आवश्यक अनुमति भी मिल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें