फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: फैशन का नया ट्रेंड, ऊनी शर्ट की बढ़ी मांग

Wed, 03 Dec 2025 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
ऊनी शर्ट की खरीद करते ग्राहक। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। ठंड शुरू होने के बाद से ही बाजारों में ऊनी कपड़े खरीदने के लिए ग्राहकों की चहलपहल बढ़ गई है। खासतौर पर पुरुषों के ऊनी शर्ट की मांग इस बार सीजन की शुरूआत में ही तेजी से बढ़ रही है।
विज्ञापन

शहर के प्रमुख बाजारों में दुकानों पर रंग-बिरंगे और स्टाइलिश ऊनी शर्ट की भरमार है। इस बार फैशन के साथ गर्माहट को ध्यान में रखते हुए पुरुषों के लिए कई नए डिजाइनों की रेंज बाजार में उतारी गई है। खासतौर पर कॉलेज जाने वाले युवा और नौकरीपेशा लोग मांग कर रहे हैं। इसके चलते दुकानदारों ने सीजन शुरू होने से पहले ही पर्याप्त स्टॉक तैयार रख लिया है।
इस बार बाजार में बिकने वाले ऊनी शर्ट की खूबी यह है कि ये ज्यादा भारी नहीं होते। इसके अलावा इनके रंग और पैटर्न भी ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं। चेक डिज़ाइन, प्लेन, स्ट्राइप और फैंसी पैटर्न वाले शर्टों की बिक्री ज्यादा हो रही है।
विज्ञापन

-
ठंड बढ़ने पर ऊनी शर्ट का बाजार होगा गर्म
दुकानदार राजेश गुप्ता, विपिन, सतीश यादव व राजू का कहना है कि ठंड शुरू हो गई है जिससे बिक्री में उछाल आया है। आने वाले दिनों में जैसे-जैसे सर्दी और बढ़ेगी ऊनी शर्ट की मांग में इजाफा होगा। ऊनी शर्ट के दाम भी ग्राहकों की जेब के मुताबिक रखे गए हैं। फिलहाल बाजारों में 400 रुपये से लेकर 1500 हजार रुपये तक में ऊनी शर्ट उपलब्ध है।
विज्ञापन

-

ऊनी शर्ट की कीमतें :
ऊनी शर्ट के प्रकार दाम

प्लेन ऊनी शर्ट 400 – 700

चेक डिजाइन शर्ट500 – 900

फैंसी ऊनी शर्ट600 – 1200

हल्की वजन वाले ऊनी शर्ट400 – 600

प्रीमियम, ब्रांडेड शर्ट1000 – 1500
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें