फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 2442 बच्चों ने दिखाया हुनर, 927 प्रतिभागियों को मिला सम्मान

Wed, 03 Dec 2025 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
सम्मानित होने पर खुशी जाहिर करते विजेता विद्यार्थी। स्रोत : प्रशासन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से जिला स्तरीय बाल महोत्सव के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया गया। समारोह के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को ट्रॉफी, प्रमाण-पत्र और स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस वर्ष बाल महोत्सव में एकल नृत्य, समूह नृत्य, फैंसी ड्रेस, भाषण प्रतियोगिता, क्विज, चित्रकला, एकांकी नाटक, संगीत आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। इन प्रतियोगिताओं में जिले के 11 सरकारी और 62 निजी स्कूलों के कुल 2442 विद्यार्थियों ने भाग लिया। 927 बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इनमें 125 प्रथम, 125 द्वितीय, 189 तृतीय एवं 488 सांत्वना पुरस्कार शामिल हैं।
महोत्सव में आरपीएस पब्लिक स्कूल रेवाड़ी ने जिला स्तर पर ओवरऑल ट्रॉफी जीती। आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल, बीएमजी ने जूनियर विंग ओवरऑल ट्रॉफी प्राप्त की, जबकि आरपीएस पब्लिक स्कूल धारूहेड़ा ओवरऑल रनर-अप रहा।
विज्ञापन

परिषद द्वारा कई स्कूलों को चाइल्ड वेलफेयर फंड में उत्कृष्ट सहयोग के लिए विशेष ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इनमें राज इंटरनेशनल स्कूल, होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल, विवेकानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुंड, सर्व हिंद पब्लिक स्कूल गुरावड़ा सहित अन्य प्रमुख संस्थान शामिल रहे।
जिला बाल कल्याण अधिकारी वीरेंद्र यादव ने बताया कि जिला स्तरीय बाल महोत्सव बच्चों के सर्वांगीण विकास का मंच है। यह न केवल बच्चों की छिपी प्रतिभाओं को सामने लाता है बल्कि उनमें आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास भी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें