फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: श्रीराम शाखा की नई कार्यकारिणी गठित, सौंपीं जिम्मेदारियां

Tue, 29 Apr 2025 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 4भारत विकास परिषद की श्री राम शाखा की गठित नई कार्यकारिणी के सदस्य। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। भारत विकास परिषद की श्री राम शाखा की बैठक शाखा अध्यक्ष सीए जतिन सैनी की अध्यक्षता में कार्यालय में हुई। इस दौरान पहलगाम में आतंकी हमले में जान गंवाने वाले पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही वर्ष 2025-26 के लिए नई कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।
गत माह चयनित शाखा के अध्यक्ष सीए जतिन सैनी, सचिव सचिन सिंघल, वित्त सचिव सीए अमन गुप्ता और अन्य उपस्थित सदस्यों ने नई टीम का चयन किया। डॉ. दीपक यादव को सेवा, सीए आकाश गौड़ को संपर्क, सीएस उमेश गोयल को पर्यावरण, सीए निधि गौतम को संस्कार, डॉ. नीरज यादव को महिला संयोजक का दायित्व दिया गया।
विज्ञापन


सह सचिव के लिए सीए कश्यप गुप्ता, सह वित्त सचिव के लिए सीए आशीष गुप्ता, सह महिला संयोजिका के लिए मानसी अरोड़ा, रक्तदान प्रकल्प के संयोजक के लिए नरेंद्र सिंह चौहान, स्वास्थ्य जांच प्रकल्प के संयोजक के रूप में डॉ. दिनेश वर्मा तथा डिजिटल एप व्यवस्थापक के लिए राहुल जैन को चुना गया।
विज्ञापन

बैठक में वर्ष में किए जाने वाले विभिन्न कार्यों पर चर्चा की गई। सभी उपस्थित सदस्यों ने पुरानी कार्यकारिणी का धन्यवाद किया और नई कार्यकारिणी को अपना पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन देते हुए शुभकामनाएं दीं। बैठक में शाखा संरक्षक सीए जीतेश अग्रवाल, डॉ. प्रशांत यादव, मोहित गोयल, सीए सुमित सतीजा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें