रेवाड़ी। लघु सचिवालय सभागार में सोमवार को आयोजित हुए समाधान शिविर में पेयजल को लेकर आई शिकायत को डीसी अभिषेक मीणा ने गंभीरता से लिया। उन्होंने कहा कि पानी की पाइप लाइन में लीकेज की समस्या आने पर उसे तत्काल ठीक कराएं ताकि शुद्ध पेयजल की आपूर्ति हो सके।
डीसी ने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे शहर व गांव की गलियों में कहीं पानी की लाइन में लीकेज की समस्या आए तो उसे तुरंत ठीक कराएं। सीवरेज लाइन की नियमित सफाई होनी चाहिए। वाटर टैंक और पेयजल लाइनों की सफाई कराई जाए।
रेवाड़ी के सेक्टर चार में हरे पेड़ काटने की शिकायत पर डीसी ने वन विभाग के अधिकारियों को जांच कर दोषी के खिलाफ र्रवाई करने के निर्देश दिए। समाधान शिविर में प्रॉपर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र, जमीन पंजीकरण, पेंशन, राशन कार्ड, बिजली-पानी संबंधित समस्याएं सामने आईं।