फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल नहीं जाने वाले बच्चों के सर्वे में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : एडीसी

Fri, 09 Jan 2026 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। लघु सचिवालय में वीरवार को हुई बैठक में एडीसी राहुल मोदी ने स्कूल नहीं जाने वाले बच्चों के सर्वे अभियान की समीक्षा की। उन्होंने शिक्षा विभाग और संबंधित विभागों के अधिकारियों को गंभीरता से सर्वे करने का निर्देश दिया। कहा कि इस कार्य में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एडीसी राहुल मोदी ने कहा कि आउट ऑफ स्कूल बच्चों के लिए ग्राउंड स्तर पर कार्य किया जाए। संचालित ईंट-भट्ठों, छोटी व बड़ी औद्योगिक इकाइयों के क्षेत्र में जा कर इन बच्चों की पहचान करें, ताकि इन बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके।
उन्होंने निर्देश दिए कि खंड शिक्षा अधिकारी इससे संबंधित रिपोर्ट पूरी सुनिश्चित करके भेजें। इस कार्य में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने आउट ऑफ स्कूल बच्चों के सर्वे के कार्य में संबंधित विभागों से सहयोग करने के लिए भी कहा, ताकि सर्वे में बेहतर तरीके से हो सके।
विज्ञापन

एडीसी ने कहा कि आउट ऑफ स्कूल बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शैक्षणिक वर्ष 2026-27 में विशेष ट्रेनिंग सेंटर पर शिक्षा वालंटियर द्वारा पढ़ाई करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि विद्यालय, खंड तथा जिला स्तर पर किये जाने सर्वे कार्य की गाइडलाइन जारी की गई है।
उन्होंने कहा कि आउट ऑफ स्कूल बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सभी अपनी भूमिका पूरी लगन से निभाएं। उन्होंने बताया कि समग्र शिक्षा के एपीसी कृष्ण, उप अधीक्षक प्रदीप कुमार के मोबाइल नंबर 9416417326 और 8901922300 पर किसी भी आउट ऑफ स्कूल बच्चों की जानकारी देने के लिए कोई भी शिक्षक या अभिभावक संपर्क कर सकते हैं।
बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी बिजेंद्र हुड्डा, डीएफएससी डॉ. अशोक रावत, श्रमिक विभाग से पवन सहित खंड शिक्षा अधिकारी, प्राचार्य और शिक्षक सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें