फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कविता पाठ में नवीन प्रथम, दीपिका दूसरे स्थान पर रहीं

विज्ञापन
हिंदी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम। स्रोत : कॉलेज - फोटो : Archive
विज्ञापन
बावल। कृषि महाविद्यालय बावल में सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की ओर से हिंदी दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. सत्यजीत मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि संस्कृति, परंपराओं और भावनाओं की अभिव्यक्ति का माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में कविता पाठ, गायन, भाषण और पोस्टर निर्माण प्रतियोगिताएं हुईं। कविता पाठ में नवीन प्रथम और दीपिका द्वितीय, गायन में अभिनव प्रथम और आर्यन द्वितीय, भाषण में देविका प्रथम और मुकुल द्वितीय रहे। पोस्टर निर्माण में जिया प्रथम और एकता द्वितीय स्थान पर रही। विद्यार्थियों ने हिंदी के महत्व पर प्रतिभा का प्रदर्शन किया तथा पोस्टरों से हिंदी प्रचार-प्रसार व जागरूकता का संदेश दिया। प्राचार्य ने विजेताओं को बधाई दी और रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने को कहा। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अमरजीत सहित एनएसएस स्वयंसेवक मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें