फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंदनी बनी ब्रांड एंबेसडर

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी की बेटी नंदिनी को जिला प्रशासन ने पॉलिथीन मुक्त जिला को जन अभियान बनाने के लिए अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। शहर के विकास नगर निवासी रवि कुमार व डॉ. कमलेश कुमारी की पुत्री नंदिनी इन दिनों दिल्ली यूनिवर्सिटी के दयाल सिंह कॉलेज से इंग्लिश ऑनर्स सेकेंड ईयर की पढ़ाई कर रही है। पर्यावरण संरक्षण के प्रति नंदिनी के जुनून व परिश्रम को देखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी नंदिनी की सराहना कर चुके हैं। डीसी यशेंद्र सिंह ने बुधवार को नंदिनी को पॉलिथीन मुक्त रेवाड़ी कार्यक्रम के लिए ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया।
विज्ञापन

डीसी कार्यालय में नंदिनी के साथ उनकी माता डॉ. कमलेश कुमारी, पिता रवि कुमार, भाई हर्ष व नानी नरेशवती पहुंचे। नंदिनी ने ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने पर डीसी को कपड़े का थैला भी भेंट किया। उन्होंने नंदिनी के कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि जिला की इस बेटी का पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पण समाज को नई दिशा प्रदान करेगा। डीसी ने कहा कि नंदिनी की पहल सराहनीय है। वह अनेक वर्षों से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है और लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक कर रही है। नंदिनी आमतौर पर लोगों के बीच कपड़े से बने थैलों का वितरण करती हुई देखी जा सकती है।
जिला प्रशासन द्वारा ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने पर नंदिनी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा इस विश्वास से उनके कार्य को नई राह, नया उत्साह व नया बल मिला है। ब्रांड एंबेसडर की उपलब्धि से न केवल पर्यावरण संरक्षण बल्कि जीवन के अन्य क्षेत्रों विशेषकर पढ़ाई, समाजसेवा आदि में भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। नंदिनी ने बताया कि इस कार्य की प्रेरणा उन्हें अपनी नानी नरेशवती से मिली। पर्यावरण के प्रति जनून से मोबाइल, टीवी व खेलों से दूरी बनी। पढ़ाई के बाद जो भी समय बचता उस समय कपड़े से थैले बनाकर उनका निशुल्क वितरण लगातार कर रही हूं। इस कार्य में मेरा छोटा भाई हर्ष जोकि रेवाड़ी में ही नौवीं कक्षा का छात्र है वह मेरा पूरा सहयोग करता है। इन कार्यों के अलावा उनकी रुचि लेखन में भी रही है। हाल ही में उनका कहानी संग्रह बुलबुल पंछी भी प्रकाशित हुई है जबकि हरियाणा साहित्य अकादमी की पत्रिका हरिगंधा के अनेक अंकों में कहानियां प्रकाशित हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें