फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर खड़े ट्रक में मिली चालक की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-जयपुर हाइवे पर खड़े एक ट्रक से एक लाश बरामद हुई है। शव ट्रक चालक है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। बावल थाना पुलिस के अनुसार अलवर रामगढ़ के गांव पुठिक बास निवासी जैकब (29) एमआरटी ट्रांसपोर्ट पर ट्रक ड्राइवर है। बीती 14 दिसंबर को वह कोलकाता से ट्रक में माल भरकर बावल स्थित एक्साइड कंपनी के लिए चला। चार दिन बाद 18 दिसंबर को वह बावल पहुंच गया पर कंपनी में माल नहीं पहुंच। ट्रांसपोर्टर ने तलाश की तो जीपीएस की मदद से ट्रक की लोकेशन दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बावल के निकट मिली।
विज्ञापन

ट्रांसपोर्टर ने अपने दूसरे चालक महेंद्र को ट्रक ढूंढने के लिए भेजा। इसी बीच ट्रक हाइवे पर ही खड़ा मिला। ट्रक के भीतर चालक जैकब की लाश पड़ी थी। उसने तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। सूचना के बाद परिजन भी पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि जैकब का मोबाइल फोन व नकदी गायब मिली है। वहीं पुलिस ने सामान्य कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें