फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठिठुरन बढ़ी, रेवाड़ी में पारा चार डिग्री सेल्सियस से नीचे

विज्ञापन
coolday - फोटो : Rewari
विज्ञापन
शीतलहर का कहर लगातार जारी है। गुरुवार को न्यूनतम पारा चार डिग्री सेल्सियस से कम तथा अधिकतम 15 डिग्री सेल्सियस रहा। पूरे दिन धुंध व शीतलहर का असर रहा। जिसकी वजह से जन जीवन पूरी तरह से प्रभावित रहा। कोहरे के चलते रेवाड़ी जंक्शन से गुजरने वाली अधिकांश ट्रेनें देरी से गुजरी। जबकि लंबी की दूरी की बसें भी निर्धारित समय से 5 घंटे देरी से रवाना हुईं। वैसे दिन में कुछ देर के लिए धूप निकली पर शीतलहर के चलते उससे कोई राहत नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

ठंड के साथ ही बढ़ने लगे हृदयरोगी
ठंड बढ़ते ही अस्पतालों में हार्ट रोगों से जुड़े मरीजों की तादाद भी बढ़ने लगी है। नागरिक अस्पताल के हार्ट रोग विशेषज्ञ डॉ. रणबीर सिंह ने बताया कि बुजुर्गों के लिए ठंड मुसीबत लेकर आती है। हृदय रोगियों को ज्यादा देखभाल की जरूरत होती है। ठंड के दौरान हार्ड अटैक की संभावना बढ़ जाती है। बीते दिनों में अस्पताल में हृदय के रोगियों की संख्या में काफी इजाफा हो चुुका है। बुजुर्ग, बच्चे व बीमार लोगों को जरूरी होने पर ही घर से निकलना चाहिए।
पांच घंटे तक की देरी से पहुंची बसें
ठंड व धुंध का असर रेल और बस सेवाओं पर भी पड़ रहा है। रेवाड़ी स्टेशन से आने जाने वाली अधिकांश यात्री ट्रेन एक से दो घंटे की देरी से चल रही हैं। धुंध के चलते बसों को रद्द कर दिया गया है। सुबह के वक्त चलने वाली अनेक बसें भी देरी से चल रही हैं। वहीं रेवाड़ी डिपो से चंडीगढ़, शिमला, वैजनाथ, कटरा, जयपुर आदि स्थानों से रेवाड़ी पहुंचने वाली बसें तीन से पांच घंटे देरी से पहुंच रही हैं। वहीं रेवाड़ी डिपो से सुबह के समय चलने वाली बसों को भी धुंध होने के कारण दो से तीन घंटे देरी से चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

रेवाड़ी से दिल्ली रूट पर प्रभावित हुईं ट्रेनें
चेतक एक्सप्रेस आधे घंटे देरी से पहुंची, सैनिक एक्सप्रेस 28 मिनट, रेवाड़ी-दिल्ली पैसेंजर 56 मिनट लेट, रूणिचा एक्सप्रेस 50 मिनट, हिसार-दिल्ली पैसेंजर 1.05 घंटे, रेवाड़ी-दिल्ली पैसेंजर एक घंटा 47 मिनट, गाड़ी संख्या 54416 रेवाड़ी-दिल्ली पैसेंजर 22 मिनट देरी, 74002 रेवाड़ी- दिल्ली डीएमयू 20 मिनट देरी से पहुंची। गाड़ी संख्या 15716 रद्द रही। 22422 सालासर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 24 मिनट देरी, गाड़ी संख्या 54767 श्रीगंगानगर-तिलक ब्रिज फास्ट पैसेंजर पूरे एक घंटें 39 मिनट लेट रही। गाड़ी संख्या 54411 अपने निर्धारित समय से एक घंटे 23 मिनट लेट रही। गाड़ी संख्या 12915 आश्रम सुपरफास्ट एक्सप्रेस 45 मिनट लेट रही। हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस पूरे 2 घंटे देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें