फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari: नगर परिषद ने आठ करोड़ रुपये बकाया बिल जमा नहीं कराया तो निगम ने काटा कनेक्शन

Fri, 03 Feb 2023 01:05 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी

सार

नगर परिषद में हाउस की मीटिंग में कई बार नगर परिषद में जेनरेटर खरीदने का प्रस्ताव रखा जा चुका है, लेकिन अभी तक जेनरेटर का प्रस्ताव पास नहीं हुआ।
विज्ञापन
निगम ने काटा कनेक्शन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रेवाड़ी नगर परिषद द्वारा बिजली निगम का बकाया 8 करोड़ रुपये का बिल नहीं अदा नहीं करने के कारण निगम ने बुधवार को बिजली कनेक्शन काट दिया। गुरुवार सुबह कर्मचारी कार्यालय पहुंचे तो बिजली कनेक्शन काट मिला। इसके बाद जेनरेटर से बिजली की सप्लाई चालू की गई। जेनरेटर विद्युत श्मशानघाट के लिए लाया गया था, लेकिन नगर परिषद इससे काम चला रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नगर परिषद पर बिजली निगम का करीब आठ करोड़ रुपये का बिजली का बिल बकाया था। निगम की ओर से कनेक्शन काटे जाने के लिए कई बार नोटिस भी दिया गया, लेकिन नप अधिकारियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। इससे पहले भी बिजली निगम का बिल अदा नहीं किए जाने के कारण कनेक्शन काटा जा चुका है।

नगर परिषद में हाउस की मीटिंग में कई बार नगर परिषद में जेनरेटर खरीदने का प्रस्ताव रखा जा चुका है, लेकिन अभी तक जेनरेटर का प्रस्ताव पास नहीं हुआ। इसके बाद श्मशान घाट के लिए खरीदे गए जेनरेटर को ही नगर परिषद ने अपने कार्यालय में इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। बिजली का कनेक्शन कटने के बाद अब इसी जेनरेटर से काम चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें