फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसहारा पशुओं को नंदीशाला में छोड़ें नप अधिकारी : उपायुक्त

Fri, 03 Jan 2025 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। लघु सचिवालय स्थित सभागार में शुक्रवार को जन शिकायतों की सुनवाई करते हुए उपायुक्त अभिषेक मीणा ने नगर परिषद के अधिकारियों को बेसहारा पशुओं की समस्या से लोगों को निजात दिलाने का निर्देश दिया है। कहा कि बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जाए और उन्हें गोशाला या नंदीशाला में छोड़ा जाए।
विज्ञापन

शिविर में उपायुक्त ने कहा कि सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि कार्यालय में आने वाले नागरिकों से अच्छा व्यवहार किया जाए तथा उनकी समस्याओं का प्राथमिक स्तर पर ही निदान किया जाए। साथ ही लोगों से भी यह कहा गया कि वह नियमों तथा प्रावधानों के अनुरूप ही अपनी शिकायतें रखें। समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों के निपटारे की प्रक्रिया मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों द्वारा आरंभ की गई। उपायुक्त ने उपस्थित अधिकारियों को सख्त लहजे में कहा कि जिन विभागों द्वारा अभी भी एक्शन टेकन रिपोर्ट नहीं दी गई है वह जल्द से जल्द अपनी रिपोर्ट दे। समाधान शिविर आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य यही है कि एक छत के नीचे सभी विभागों से संबंधित शिकायतों का मौके पर निपटारा किया जा सके। इस अवसर पर एसडीएम सुरेंद्र सिंह, सीटीएम प्रीति रावत, डीएसपी जोगेंद्र शर्मा, डीडीपीओ नरेंद्र सारवान सहित अन्य संबंधित विभागों के उच्चाधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें