रेवाड़ी। गांव खड़गवास में एक व्यक्ति के साथ 49 हजार रुपये की धोखाधड़ी हो गई है। पुलिस को दी शिकायत में गांव खड़गवास निवासी शमशेर सिंह ने बताया कि 31 दिसंबर की रात वह अपने घर पर मौजूद थे, तभी एक अनजान नंबर से फोन आया जिसमें बताया गया कि वह पटौदी से डॉक्टर शर्मा बात कर रही हैं। वह उसके गांव के सरपंच का रिश्तेदार हैं। इसके बाद उसने बताया कि सरपंच अस्पताल में भर्ती है और उसे 50 हजार रुपये की आवश्यकता है। पीड़ित ने उसके खाते में 49 हजार रुपये भेज दिए। थोड़ी देर बाद जब उसने सरपंच को फोन किया तो पता लगा कि उसके साथ धोखाधड़ी हो गई है। पीड़ित ने रामपुरा थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।