फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद अरविंद कल दिखाएंगे ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद डॉ. अरविंद शर्मा 20 मई को शाम तीन बजे भिवानी-बोरीवाली ग्रीष्मकालीन स्पेशल रेल सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। क्षेत्र के लोगों की यह मांग काफी पुरानी थी जिसे सांसद ने पूरा कर दिया।
विज्ञापन

रेल मंत्रालय ने सांसद की मांग पर ग्रीष्मकालीन स्पेशल रेल सेवा 09008 भिवानी से बोरीवली (मुंबई) और 09007 बांद्रा टर्मिनस (मुंबई) से भिवानी वाया-चरखी दादरी, कोसली, जयपुर, अजमेर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, रतलाम, मंदसौर, बड़ोदरा और सूरत के संचालन की मंजूरी दे दी है। 20 मई को सांसद कोसली रेलवे स्टेशन से भिवानी-बोरीवली ग्रीष्मकालीन स्पेशल रेल सेवा को शाम 03 बजे को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। वह इस टे्न के लिए काफी लंबे समय से प्रयास कर रहे थे ताकि कोसली विधानसभा के क्षेत्र के लोगों को जयपुर, अजमेर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, रतलाम, मंदसौर, वड़ोदरा और सूरत जाने की सुविधा मिल सके। अब लोगों को मुंबई जाने के लिए सीधी सुविधा मिल गई है। इसके संचालन के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें