फोटो : 25नैहचाना के प्ले स्कूल में आयोजित रिडीनेस मेले में शामिल हुए बच्चे साथ में गणमान्य। स
बावल। महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में गांव नैहचाना के प्ले स्कूल (आंगनबाड़ी केंद्र) में रिडीनेस मेले का आयोजन कर नौनिहालों के सर्वांगीण विकास को लेकर अभिभावकों को प्रेरित किया गया। प्ले स्कूल में अधिक से अधिक बच्चों को दाखिला करवा कर समाज कल्याण विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं व सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की गई।
खंड की सुपरवाइजर स्नेहलता ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वह बच्चों के बचपन को बचपन की तरह खेलने खाने को खुला आंगनबाड़ी केंद्र के प्ले स्कूलों में छोड़े। बचपन का खुलापन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण होता है। गांव की महिला पंच अनीता देवी ने कार्यक्रम की शुरुआत रिबन काटकर की और अध्यक्षता सीडीपीओ राधा व सुपरवाइजर वंदना ने की।
इस अवसर पर सुपरवाइजर ने बताया कि प्री-स्कूल के दौरान बच्चे क्लास में कविता, कहानी, रोल प्ले, गाना गाने, प्रार्थना करना जैसी मौखिक गतिविधियों में शामिल होने से बच्चों के सर्वांगीण विकास में काफी मददगार साबित होती हैं। यह सभी एक्टिविटीज उनकी पर्सनालिटी को बेहतर बनाने में मदद करती हैं और इससे बच्चों में आत्मविश्वास पैदा होता है।
प्ले स्कूल की संचालिका एवं कार्यकर्ता किरणबाई ने कहा कि प्ले स्कूल बच्चों के बचपन को साकार बना रहे हैं। खेलों से बच्चों के सर्वांगीण विकास, शारीरिक व बौद्धिक विकास सामाजिक और भावनात्मक, रचनात्मक विकास के साथ भाषा के विकास में भी सार्थक साबित हो रहें हैं। मौके पर प्ले स्कूल की संचालिका किरण बाई, शीतल, ओमवती, कमलेश, मीना, मुनेश, राजबाला, रितु, स्नेहलता, पूनम कमलेश सहित अनेक महिलाएं मौजूद रही।