फोटो : 25बाबा मुक्तेश्वर पुरी मठ कोसली आयोजित भंडारा ग्रहण करते लोग। स्रोत : ग्रामीण
रेवाड़ी। सांग सम्राट मास्टर नेकीराम क्लब की तरफ से हिंदी दिवस के अवसर पर गांव जैतड़ावास में निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि स्नेहलता क्लब की अध्यक्ष सुजाता ने मास्टर नेकीराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि और क्लब अध्यक्ष ने हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिंदी हमारी राजभाषा है और हमें इस पर गर्व होना चाहिए। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे हिंदी को न केवल बोलचाल की भाषा के रूप में, बल्कि ज्ञान और अभिव्यक्ति का माध्यम बनाएं।
प्रतियोगिता में 70 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। जूनियर वर्ग में बबिश ने प्रथम, दर्शिका ने द्वितीय और कंचन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में मीनाक्षी प्रथम, प्रीति द्वितीय तथा निशा और दिव्या ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सभी विजेताओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के दौरान गांव और क्लब के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें नरेश, आशास अंश और हर्ष शामिल रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों और उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि वे अपने जीवन में हिंदी भाषा को विशेष महत्व देंगे और इसके प्रचार-प्रसार में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।