फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: फाइनेंसर के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। ब्याज नहीं देने फाइनेंसर ने हनुमान कॉलोनी निवासी एक युवक के घर पर आकर परिजनों से गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दे दी। इधर युवक की मां की शिकायत पर पुरानी सब्जी मंडी थाना पुलिस ने फाइनेंसर के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

हनुमान कॉलोनी निवासी संतोष देवी ने सदर थाने में दर्ज कराई एफआईआर में बताया कि उसके बेटे प्रवीन ने करौंथा निवासी दीपक से दो लाख 50 हजार रुपये ब्याज पर लिए थे। वह दीपक को समय पर दो माह का ब्याज नहीं दे सका। शनिवार की सुबह करीब 11 बजे आरोपी दीपक ने उनके घर पर आकर परिवार से गाली-गलौज कर दी। आरोप है कि दो दिन में रुपये नहीं देने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। सदर थाना प्रभारी सुरेंद्र ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज मामले में जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें