फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: केपीएल कॉलेज में अबतक हुए 1200 से अधिक आवेदन

Sat, 07 Jun 2025 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



रेवाड़ी। केएलपी कॉलेज में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए अब तक 1200 से अधिक विद्यार्थी आवेदन कर चुके हैं। शनिवार और रविवार को भी कॉलेज के हेल्प डेस्क पर फॉर्म भरे जाएंगे।

कॉलेज नोडल अधिकारी डॉ. दिनेश शर्मा ने बताया कि कॉलेज की ओर से प्रवेश फॉर्म भरने की प्रक्रिया निशुल्क रखी गई है। हेल्प डेस्क पर अनुभवी कर्मचारी विद्यार्थियों को फॉर्म भरने में मदद कर रहे हैं। कोर्स चयन, छात्रवृत्ति, फीस संरचना एवं कॅरिअर के बारे में भी जानकारी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

12वीं कक्षा में 80% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को ट्यूशन फीस में विशेष छूट दी जाएगी। खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों और सामाजिक सेवा में योगदान देने वाले छात्रों को छात्रवृत्ति दी जाएगी। अभ्यर्थियों से 9 जून से पहले प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने की अपील की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें