फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: भिवाड़ी में मानसून की दस्तक, बारिश से जलभराव

Tue, 07 Jul 2026 07:06 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
बारिश के बाद भिवाड़ी भिवाड़ी बाईपास पर भरा पानी। संवाद 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भिवाड़ी। लंबे इंतजार के बाद मंगलवार को मानसून ने भिवाड़ी में दस्तक दी। दोपहर करीब 2:30 बजे शुरू हुई बारिश ने पूरे शहर और आसपास के क्षेत्रों को तरबतर कर दिया। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली, लेकिन कई इलाकों में जलभराव की समस्या गंभीर हो गई।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे तेज हवा के साथ मौसम ने करवट ली और घने काले बादल छा गए। इसके बाद शुरू हुई बारिश लगातार जारी रही। तेज बारिश के कारण कई मुख्य सड़कें और गलियां पानी में डूब गईं। सबसे अधिक परेशानी भिवाड़ी बाईपास पर देखने को मिली, जहां पहले से डेढ़ से दो फिट तक पानी जमा था। बारिश के बाद जलस्तर बढ़कर ढाई से तीन फिट तक पहुंच गया जिससे यातायात प्रभावित हुआ और स्थानीय व्यापारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें