कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने डीएपी खाद की पर्याप्त आपूर्ति की मांग को लेकर मुख्यमंत्री मनोहरलाल से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही खाद की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। एक रैक के माध्यम से आज रेवाड़ी के सभी सेंटरों पर खाद पहुंच जाएगी।
कोसली ने बताया कि बिजाई के समय खाद की मांग में एकाएक तेजी आ गई। जिसके चलते भारी संख्या में किसान एक साथ खाद लेने पहुंच रहे हैं जिससे अचानक पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो पाई। उन्होंने किसानों से भी आह्वान किया कि वह खाद का स्टोर न करें। जितनी आवश्यकता हो, उतनी ही खाद लें। किसान दो बार में भी खाद ले सकते हैं, क्योंकि गेहूं की बिजाई में अभी समय है। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी खाद की मांग को लेकर वे सीएम से मुलाकात कर चुके हैं। विधायक ने खाद की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने को लेकर संबंधित अधिकारियों से भी मुलाकात की।