फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कई संगठनों की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से मिले विधायक लक्ष्मण सिंह

Thu, 13 Feb 2025 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने पूर्व सैनिक कल्याण संगठन, स्पेशल पुलिस ऑफिसर, रिटायर्ड कर्मचारी संघ, आयुष मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन आदि संगठनों की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उन्हेंं मांगों को पूरा कराने का आश्वासन दिया।
विधायक लक्ष्मण यादव ने बताया कि रेवाड़ी क्षेत्र के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपनी समस्याओं को लेकर मांगपत्र सौंपे थे। मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी से मिलकर सभी मांगपत्रों को सौंपा गया । लंबित मांगों को पूरा कराने के लिए भी चर्चा की। मुख्यमंत्री ने समस्याओं के समाधान कराने का आश्वासन दिया है। पूर्व सैनिक कल्याण संगठन ने शहीदों के सम्मान में सार्वजनिक स्थानों का नामकरण तथा शहीदों की प्रतिमाएं लगाए जाने का अनुरोध किया है। पार्क, मुख्य चौराहों या अन्य संस्थाएं आदि शहीद के नाम पर नहीं है। जिला रेवाड़ी के एसपीओ ने मांगपत्र के माध्यम से उनका मानदेय बढ़ाने की मांग की है। एसपीओ को प्रतिमाह 28 हजार रुपये मानदेय दिया जाए। उन्हें 58 साल की नौकरी की सुरक्षा प्रदान की जाए। पक्की सिपाही की तरह टीए व डीए दिया जाए। सभी एसपीओ का आईडी कार्ड बनाया जाए।
विज्ञापन


विधायक ने बताया कि रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा ने प्रदेश के सेवानिवृत्त व पेंशनर्स की मांगों को पूरा कराने की मांग की है। आयुष मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन हरियाणा ने उनके साथ बरती जा रही वेतनमान असमानता को दूर किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


ईडन गार्डन सोसायटी की ओर से एसटीपी के पानी की निकासी के लिए इसे सीवर लाइन से जुड़वाए जाने, सोसायटी के लोगों के लिए पेयजल की व्यवस्था कराने की मांग की है। मुख्यमंत्री ने आश्वासन देते हुए कहा कि रेवाड़ी को विकास के मामले में किसी से पीछे नहीं रहने दिया जाएगा। सभी मांगों को क्रमबद्ध तरीके से नियमानुसार पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें