रेवाड़ी। वीरवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें अतिरिक्त उपायुक्त अनुपमा अंजलि के निर्देश पर जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा भुरथल जाट के ज्ञान सिंह व रणबीर की पेंशन बनाए जाने की मांग पर मौके पर ही जरूरी कार्रवाई करवाई गई। शिविर में एक अन्य शिकायत की सुनवाई में अतिरिक्त उपायुक्त ने मनेठी गांव में रास्ते में अवैध कब्जा हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नागरिकों की प्रत्येक शिकायत के निदान के लिए कार्य दिवस पर सुबह 10 से 12 बजे तक जिला मुख्यालय तथा उप मंडल स्तर पर निरंतर समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर सीटीएम प्रीति रावत, एसडीएम रेवाड़ी सुरेंद्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।