रेवाड़ी। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव की अगुवाई में शनिवार को बड़ा तालाब क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान विधायक ने बड़ा तालाब के जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने डीईओ कार्यालय के पास बने अस्थायी डंपिग स्टेशन की चहारदीवारी बनाने का निर्देश दिया।
विधायक ने हनुमान मंदिर, शनिदेव मंदिर, शिव मंदिर आदि में दर्शन पूजन किया। मंदिर के पास प्राचीन कुएं के आसपास सफाई की। विधायक ने सड़क पर झाड़ू लगाकर तथा कचरा एकत्रित किया। उन्होंने सभी को सफाई के लिए प्रेरित किया। सफाई अभियान बड़ा तालाब स्थित हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, गोकल गेट से लेकर सर्कुलर रोड तक के क्षेत्र तक चलाया गया। इस दौरान सफाई योद्धाओं को सम्मानित किया गया। राजकीय ब्वॉयज स्कूल के पिछले हिस्से में जमा हुए कचरे को भी साफ करने तथा डीईओ कार्यालय के पास बने अस्थायी डंपिग स्टेशन की चहारदीवारी बनाने के निर्देश दिए। इस मौके पर मौजूद लोगों को स्वच्छता शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान सफाई योद्धाओं को कंबल वितरित कर सम्मानित भी किया गया।