फोटो : 21आईजीयू में भूगोल विभाग के एकत्रित हुए छात्र साथ में स्टॉफ। स्रोत : विवि
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में भूगोल विभाग के छात्रों ने विभागाध्यक्ष डॉ. विपिन कुमार के मार्गदर्शन में हरियाणा अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र हिसार का भ्रमण किया। वैज्ञानिक डॉ. अनूप कुमार ने हरसेक की कार्य प्रणाली के विषय में छात्रों को अवगत कराया। वैज्ञानिक डॉ. रितेश कुमार ने छात्रों को सुदूर संवेदन के अनुप्रयोगों पर विस्तार से व्याख्यान देते हुए छात्रों को अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर छात्रों को हरसेक की सभी प्रयोगशाला एवं उपलब्ध सॉफ्टवेयर के विषय में भी अवगत कराया गया। सभी छात्रों ने प्रयोगशालाओं की कार्य प्रणाली को जानने तथा उपलब्ध सॉफ्टवेयर के विषय में विशेष रुचि दिखाई।