27jjrp05- झज्जर। अग्रसेन कॉलेज में आरिएंटेशन प्रोग्राम के तहत छात्राओं को संबोधित करते हुए प्र
झज्जर। शहर के महाराज अग्रसेन महिला महाविद्यालय में बुधवार को नवप्रवेशी छात्राओं के लिए सत्र 2025-26 का ओरिएंटेशन प्रोग्राम कॉलेज सभागार में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को नई शिक्षा नीति से अवगत कराना और कॉलेज की शैक्षणिक व सह-पाठयक्रम गतिविधियों की जानकारी प्रदान करना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्या डॉ. चित्रलेखा की तरफ से मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई। उन्होंने कॉलेज की विभिन्न विभागों, सुविधाओं, नियमों और अवसरों के बारे में विस्तार से बताया।
उन्होंने छात्राओं को अपने लक्ष्य निर्धारित करने और दृढ़ संकल्प के साथ शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। विशेष सत्र में नई शिक्षा नीति कोऑर्डिनेटर डॉ. नीतू जैन और डॉ. नीलम ने नई शिक्षा नीति के अंतर्गत लागू किए गए आठ विषयों के बारे में छात्राओं को विस्तार से जानकारी दी।
इनमें तीन मेजर विषय, एक माइनर विषय, एमडीसी कोर्स, एसईसी कोर्स, एईसी कोर्स और वैल्यू एडिड कोर्स शामिल रहे। छात्राओं को समझाया गया कि नई शिक्षा नीति का मुख्य उद्देश्य बहुविषयक दृष्टिकोण अपनाना है, जिससे वह अपनी रुचि और योग्यता के अनुसार विभिन्न विषयों का चुनाव कर सकें। ओरिएंटेशन के तहत छात्राओं को कॉलेज के पुस्तकालय, कंप्यूटर लैब, खेल मैदान और अन्य विभागों का भ्रमण भी करवाया गया ताकि वह परिसर से भली-भांति परिचित हो सकें।