कार्यालय में जनसुनवाई करते हुए बावल के विधायक डॉ. कृष्ण कुमार। स्रोत : प्रशासन
रेवाड़ी। विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने रेवाड़ी स्थित अपने कार्यालय में लोगों की शिकायतें सुनीं। विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने जनसुनवाई करते हुए कहा कि उनका प्रयास है कि लोगों को सभी मूलभूत सुविधाएं मिले और समस्याओं को लेकर बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़े।
हरियाणा सरकार द्वारा लोगों की शिकायतों के निवारण के लिए सोमवार और वीरवार को जिला व उपमंडल स्तर पर समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं जहां सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहते हैं।