संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। भारत विकास परिषद की श्री राम शाखा एवं विवेकानंद शाखा की ओर से बाल संस्कार कार्यशाला का आयोजन शहर के एक निजी प्रतिष्ठान पर किया गया। इसमें बच्चों को अनुशासन का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ एडवोकेट अशोक कुमार यादव, डॉ. दीपक यादव, शाखा अध्यक्ष सीए जतिन सैनी, भूतपूर्व अध्यक्ष सीए जितेश अग्रवाल व अन्य सदस्यों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद सचिव सचिन सिंघल व डॉ. दिनेश वर्मा ने राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत किया।
डॉ. तरुणा यादव ने बच्चों के लिए पकवानों का प्रबंध किया। रितु ओबरॉय व महिला सह संयोजिका मानसी अरोड़ा ने बच्चों को योगाभ्यास कराया और ओम मंत्र का उच्चारण कराया। रुचि अग्रवाल और पूजा सैनी ने बच्चों के साथ मिलकर फायरलेस कुकिंग की।
पारूल सिंघल तथा रेखा चौहान ने हनुमान चालीसा के पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन किया। अध्यक्ष सीए जतिन सैनी और शाखा संरक्षक सीए जितेश अग्रवाल ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम की संरचना करना ही भारत विकास परिषद श्रीराम शाखा का उद्देश्य है।
इस मौके पर डॉ. दीपक यादव, डॉ. नीरज यादव समेत शाखा के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। समापन पर सभी को अल्पाहार में हेल्दी प्रोटीन काले चने की चाट और केले वितरित किए गए।डॉ. दीपक यादव अल्ट्रासाउंड सेंटर पर किया गया।