फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिक सभा में मेधावी बच्चों को किया सम्मानित

विज्ञापन
वार्षिक सभा में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते चित्रगुप्त सभा के सदस्य। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के मोहल्ला कुतुबपुर स्थित चित्रगुप्त मंदिर में सोमवार को श्री चित्रगुप्त सभा की ओर से अध्यक्ष डॉ. शिवशांत चंद्रा की अध्यक्षता में वार्षिक सभा की गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ओमवती सक्सेना थी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में वर्ष 2020-21 में नर्सरी से 5 वीं तक 90 प्रतिशत, कक्षा 6 से 9 वीं तक 85 प्रतिशत व 10 वीं से 12 वीं तक 80 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली छात्रा तनिष्का माथुर, देवांशु सक्सेना, अक्षत श्रीवास्तव, देवांश भटनागर, मृदुल भटनागर, आरोही कुलश्रेष्ठ, आकर्षो निगम, मीनल सक्सेना, आदिया श्रीवास्तव, अनवेशना कुलश्रेष्ठ, पीयूष माथुर को सभा की ओर से स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इसके दौरान सभा की नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया, जिसमें संरक्षक डॉ. एसएन सक्सेना व डॉ. तारा सक्सेना, अध्यक्ष डॉ. आदेश सक्सेना, सचिव संजय माथुर व महिला विंग की अध्यक्ष डॉ. रंजनी चन्द्रा को नियुक्त किया गया।
इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इसमें आरोही, अनवेशना, मीनल, आकर्षो, डॉ. अदेश सक्सेना, डॉ. ललित मोहन सक्सेना, केके सक्सेना, डॉ. शिवशांत चंद्रा, डॉ. रचना श्रीवास्तव, डॉ. रजंनी चन्द्रा, डॉ. नमिता कुलश्रेष्ठ, आदिया व संजय माथुर ने मनमोहक प्रस्तुति दी। इस मौके पर डॉ. हरिओम कुलश्रेष्ठ, मनीष निगम, दिनेश माथुर, विनय भटनागर, प्रिया मोहन श्रीवास्तव, डॉ. मित्रा सक्सेना, सुमन निगम, अनुपम कुलश्रेष्ठ, इंदु श्रीवास्तव, अमरिता श्रीवास्तव, मोना माथुर, राकेश माथुर, अंकूर सक्सेना, रामकुमार आादि उपस्थित रहे। केके सक्सेना ने संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें