फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन वितरण में लापरवाही के संबंध में डीसी को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
मांगों को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपने पहुंचीं गांव ततारपुर खालसा की महिलाएं। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव ततारपुर खालसा की महिलाओं ने पेंशन वितरण में लापरवाही लेकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा है। इससे पहले भी महिलाएं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप चुकी हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त को दिए ज्ञापन में महिलाओं ने बताया कि पेंशन वितरण में लापरवाही के चलते विभाग की तरफ से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि पिछले दो से तीन महीने की पेंशन उनके खाते में नहीं पहुंची है। इनमें कुछ महिलाएं विधवा पेंशन व कुछ महिलाएं बुढ़ापा पेंशन ले रही हैैैं। उन्होंने बताया कि प्रशासन को इस समस्या से अवगत कराने के बाद कोई समाधान नहीं निकल पाया है। जिसकी वजह से महिलाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। समस्या के चलते प्रशासन को मुख्यमंत्री के नाम भी ज्ञापन सौंपा गया, मगर अब तक कोई समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने प्रशासन से समस्या के समाधान की गुहार लगाई है। इस मौके पर केला देवी, लाली, रामरत्न, सुखवती, विद्या, नरपाल, कौशल्या, सुनीता, सुभद्रा, इंद्रा देवी, संतोष, लक्ष्मी, कृष्णा, विमला, नंदकौर, भतेरी, बबीता, चमेली, कृष्णा, मायादेवी, मीरादेवी, सरोज, मुन्नी, कलावती, फूलवती, माया, संतोष व कमला सहित अन्य महिलाएं मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें