फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पोस्टर बनाओ में महक और फोटोग्राफी प्रतियोगिता में यतिन प्रथम

Mon, 04 May 2026 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
प्रतियोगिता के दौरान एक मंच पर आए विद्यार्थी। स्रोत : विवि - फोटो : 1
विज्ञापन
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पौधरोपण अभियान, पोस्टर मेकिंग और फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित की गई। पोस्टर बनाओ स्पर्धा में महक और फोटोग्राफी प्रतियोगिता में यतिन ने बाजी मारी।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं के बाद परिणाम भी घोषित कर दिए गए। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में एमए इकोनामिक्स की महक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मनीषा (एमबीए प्रथम वर्ष) द्वितीय और तनुज (एमबीए प्रथम वर्ष) तृतीय स्थान पर रहे।
फोटोग्राफी प्रतियोगिता में यतिन (एमबीए प्रथम वर्ष) ने प्रथम स्थान हासिल किया। युवराज (इंटीग्रेटेड एमबीए, चौथा सेमेस्टर) द्वितीय और तरुण (इंटीग्रेटेड एमबीए, चौथा सेमेस्टर) तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन


पोस्टर मेकिंग, फोटोग्राफी एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम के संचालन में तान्या, युवराज, साक्षी, चिराग, रितिका एवं श्रीओम ने योगदान दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलसचिव प्रो. दिलबाग सिंह ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डारा। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संतुलन बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक पौधारोपण करें और अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाएं। कार्यक्रम की संयोजक डॉ. भारती ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की।
इस दौरान कोऑर्डिनेटर प्रो. समृद्धि, डॉ. सुशांत, डॉ. प्रियंका एवं डॉ. पवन सहित अन्य शिक्षकों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को सफल बनाया। सभी ने पौधरोपण किया और पर्यावरण को स्वच्छ व हरित बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें