फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: वाद-विवाद में मेघा व मॉडल प्रदर्शनी में यशिका, ज्योति व वर्षा ने मारी बाजी

Tue, 20 Feb 2024 09:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
आईजीयू में आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विद्यार्थी। स्रोत: विवि
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग की ओर से विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में मॉडल प्रदर्शनी और सस्टेनेबल फ्यूचर में रसायन विज्ञान की भूमिका विषयक वाद-विवाद प्रतियोगिता मंगलवार को आयोजित की गई।
विज्ञापन

वाद-विवाद प्रतियोगिता में मेघा विजेता रहीं। जबकि मॉडल प्रदर्शनी में यशिका, ज्योति व वर्षा ने प्रथम, प्रीति यादव व भावना द्वितीय और मेघा, निकिता व मुस्कान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विभागाध्यक्ष डॉ. रश्मि पुंडीर ने विकसित भारत के लिए स्वदेशी तकनीक पर बात की। उन्होंने छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागीदारी के लिए उनकी सराहना की। उत्साहपूर्ण भागीदारी और प्रस्तुत विचारों की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संवाद को बढ़ावा देने और नवाचार को प्रेरित करने में ऐसे आयोजनों का काफी महत्व है।
कार्यक्रम की शुरुआत केमिकल सोसायटी की अध्यक्ष गीतांजलि ने की और विज्ञान दिवस के बारे में बताया। दीक्षा, सोनिया व डॉ. ईशान ने इस कार्यक्रम में निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. करण सिंह एवं निर्णायक मंडल के सदस्यों ने विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर करमवती यादव, निशा यादव, मीनाक्षी यादव, ज्योति, डॉ. अंकिता यादव, ज्योति, शोधार्थी प्रियंका यादव, किरण यादव, योगेश और सिद्धांत यादव आदि विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें