फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari: बावल में डिस्पोजल सामान के गोदाम में लगी भीषण आग, पांच घंटे बाद पाया काबू, लाखों का नुकसान

Sat, 30 Dec 2023 11:31 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

रेवाड़ी में गोदाम से धुआं निकलता देख पड़ोसियों ने राजेश को सूचना दी। सूचना के बाद राजेश ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। आग लगने की सूचना मिलने के बाद सबसे पहले फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
गोदाम में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेवाड़ी के बावल कस्बे में एक डिस्पोजल सामान के गोदाम में भीषण आग लग गई। कुछ ही देर में आग तेजी से फैल गई। लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। जानकारी के अनुसार बावल की नई सब्जी मंडी के पास राजेश कुमार नाम के व्यक्ति ने डिस्पोजल सामान का गोदाम खोल रखा है। रात करीब साढ़े 12 बजे अचानक उसके गोदाम में आग लग गई। गोदाम से धुआं निकलता देख पड़ोसियों ने राजेश को सूचना दी।

विज्ञापन


सूचना के बाद राजेश ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। आग लगने की सूचना मिलने के बाद सबसे पहले फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। जब गोदाम खोला गया तो आग भीषण रूप ले चुकी थी। इसके बाद तुरंत एक-एक कर पांच अन्य फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलाया गया। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शनिवार सुबह आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया। राजेश के मुताबिक आग कैसे लगी यह पता नहीं चल सका है। काफी नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें