फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: विवाहिता ने फंदा लगा दी जान, मायके वालों ने ससुराल पक्ष हत्या का आरोप लगाया, बहनों से हुई थी बात

Fri, 06 Oct 2023 11:30 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

रेवाड़ी के मॉडल टाउन निवासी अनिल कुमार की पत्नी करीब 45 वर्षीय कविता ने वीरवार रात को संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी का फंदा लगगा लिया। परिजनों की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेवाड़ी के मॉडल टाउन में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या करने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार
जानकारी के अनुसार शहर के मॉडल टाउन निवासी अनिल कुमार की पत्नी करीब 45 वर्षीय कविता ने वीरवार रात को संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी का फंदा लगगा लिया। परिजनों की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, मृतका के भाई अंबाला जिले के गांव शहजादपुर निवासी हरीश ने आरोप लगाया कि वीरवार की देर रात उन्हें अनिल कुमार के पड़ोसियों ने सूचना दी की उनकी बहन की तबीयत खराब है।

अनिल कुमार के परिवार ने इसकी कोई सूचना उन्हें नहीं दी। जबकि उनकी बहन की अपनी बहनों से दिन में बातचीत भी हुई थी। हरीश का आरोप है कि उनकी बहन की बहन की हत्या की गई है। हरीश के अनुसार उनकी बहन के दो बच्चे है।  उसकी बहन को काफी समय से परेशान किया हुआ था। अनिल कुमार रेलवे रोड पर दुकान चलाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें