फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: घरों के ऊपर से गुजर हाईटेंशन लाइन, लोग हो रहे भयभीत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसली। गांव नाहड़ के बहु मार्ग पर बने घरों व दुकानों के ऊपर से गुजरने वाली बिजली की लाइन लोगों के लिए आफत बनी हुई है। लोगों को आए दिन हादसे का डर बना रहता है। ग्रामीणों की ओर से बिजली लाइन को हटाने के लिए कई बार निगम को शिकायत की जा चुकी है, लेकिन हालात ज्यों के त्यों बने हुए है। ग्रामीणों ने बताया कि नाहड़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित बिजली ट्रांसफार्मर से नाहड़ बहू-मार्ग पर जेएलएन नहर तक घरों तथा ट्यूबवेल आदि के लिए बिजली की लाइन बिछाई हुई है जो घरों व दुकानों के अन्दर तथा ऊपर से गुजर रही है। लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि निगम के अधिकारियों को कई बार शिकायत दी गई है, लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है। ग्रामीण उमेद सैनी, रामफल, रामौतार, कृष्ण, सोनू, सतीश व संतोष आदि ने बताया कि बिजली की लाइन घरों तथा दुकानों के ऊपर तथा अंदर से गुजर रही है। कई बार हादसे भी हो चुके हैं। वहीं निगम के नाहड़ कार्यालय के जेई महेंद्र सिंह ने बताया कि बहुत पहले नाहड़-बहु मार्ग पर रोड के साथ-साथ पुरानी लाइन बिछाई गई थी। उस समय यहां पर लोगों के मकान नहीं थे। बाद में मकान बनाए गए है। निगम द्वारा उन्हें नोटिस भी जारी किया गया जिसकी सूचना उच्च अधिकारियों को भी दी गई थी। निगम की ओर से डेंजर प्वॉइंट की सूचना मांगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें