दूल्हा कैलाश चंद्र और दुल्हन निशा। स्रोत : परिवार
कोसली। गांव कोसली में सरपंच रामकिशन जांगड़ा ने पुत्र कैलाश चंद्र की शादी बिना दहेज के कराकर मिसाल पेश की है। परिवार ने लाखों रुपये के दहेज प्रस्ताव को ठुकराते हुए सादगी और संस्कार को प्राथमिकता दी।
एमएससी पास दूल्हे कैलाश चंद्र ने खेड़ी तलवाना निवासी दुल्हन निशा के घर मात्र 25 लोगों के साथ बरात लेकर पहुंचे। दहेज के रूप में उन्होंने केवल एक रुपये और नारियल स्वीकार किया जो सम्मान और परंपरा का प्रतीक माना जाता है।
रिसेप्शन समारोह में लोगों ने नवविवाहित को आशीर्वाद दिया। कैलाश चंद्र और निशा ने कहा कि वे आत्मनिर्भर हैं। दहेज जैसी कुप्रथाओं को समाप्त करना समाज की जिम्मेदारी है। जब शिक्षित लोग इस तरह की पहल करेंगे तभी समाज में वास्तविक बदलाव संभव हो पाएगा। संवाद