रजिस्ट्री कराने के लिए पहुंचे लोग। स्रोत : ग्रामीण
डहीना। उप तहसील डहीना में नए कलेक्टर रेट लागू होने के बाद जमीन-जायदाद की रजिस्ट्री शुरू कर दी गई है। यह जानकारी नायब तहसीलदार अमित कुमार ने दी। बताया कि आम लोगों को सुविधा और भीड़भाड़ से बचने के लिए सप्ताह में दो दिन मंगलवार और वीरवार रजिस्ट्री के निर्धारित किए गए हैं।
एडवोकेट सुधीर शर्मा, मुकेश यादव, सोनू यादव, अजीत सहरावत, जितेंद्र और प्रदीप मुंशी सहित अन्य अधिवक्ताओं ने भी रजिस्ट्री प्रक्रिया में सहयोग किया। तहसील प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे रजिस्ट्री के लिए दस्तावेज नए कलेक्टर रेट के अनुसार ही तैयार कराकर लाएं। संवाद