फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: केंद्रीय विद्यालय क्षेत्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में मंथन ने जीता स्वर्ण पदक

Mon, 06 Jul 2026 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
सम्मान मिलने पर खुशी जाहिर करते मंथन। स्रोत : कोच
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के सेक्टर चार स्थित राव शूटिंग अकादमी के खिलाड़ी मंथन ने केंद्रीय विद्यालय क्षेत्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल 14 वर्ष से कम वर्ग में यह उपलब्धि प्राप्त की।
विज्ञापन

मंथन ने इस प्रतियोगिता में 400 में से 358 का प्रभावशाली स्कोर बनाया। यह प्रतियोगिता अंबाला केंद्रीय विद्यालय में आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता के बाद शीर्ष तीन चयनित खिलाड़ी जोनल प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद वे एसजीएफआई राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भी प्रयास करेंगे। मंथन अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक रमन राव के मार्गदर्शन में अभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन

प्रशिक्षक रमन राव ने बताया कि मंथन पहले भी स्थानीय प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं। वह राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। उनके मार्गदर्शन में पहले तीन खिलाड़ी भारत के लिए एशिया प्रतियोगिता में पदक जीत चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें