फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले में पड़ा 11991 एमटी बाजरा, बारिश में भीगने की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 35-36
विज्ञापन

मंडियों में खुले में रखा है 11991 मीट्रिक टन बाजरा
-बरसात हुई तो तीन मंडियों में खुले में पड़ा 11, 991 एमटी बाजार हो सकता है खराब
माई सिटी रिपोर्टर
रेवाड़ी। जिले की तीनों में मंडियों में पड़े 11991 मीट्रिक टन (एमटी) बाजरा खुले आसमान के नीचे रखा हुआ है। इतने दिनों में महज 8802 एमटी बाजरे की ही उठान हुई है। वहीं, मौसम विभाग द्वारा शुक्रवार से रविवार के बीच बारिश की आशंका जता रहा है। दो दिनों में इसकी उठान नहीं हुई तो इतनी भारी मात्रा में बाजरा खराब होने की आशंका है।
बावल मंडी में उठान न होने के चलते खुले आसमान के नीचे रखी बोरियों में बेसहारा पशुओं के झुंड मुंह मार रहे हैं। जबकि नई अनाज मंडी रेवाड़ी में वीरवार को आकेड़ा, घटाल मैनियावास, महेश्वरी, धारूहेड़ा, गढ़ी अलावलपुर, भटसाना, ततारपुर खालसा, नंदरामपुर बास, अलावलपुर व जैनाबाद शुक्रवार को दौहना, डुंगरवास, खरखड़ा, खलियावास, रोजका, जीतपुरा, इस्तमुरार, बुडाना, बुडानी, माजरी दुदा, निगानियावास, निखरी, खालेटा, मायण के कसिानों की पैदावार खरीदी जाएगी। शनिवार को किसी कारण से अपनी पैदावार नहीं बेच पाए पंजीकृत किसानों का बाजरा खरीदा जाएगा।
विज्ञापन

बावल की नई अनाज मंडी में वीरवार को सुबासेड़ी, दुलेहेड़ा खुर्द, दुलेहड़ा कलां, बिदावास, नांगल शहबाजपुर व नंगली परसापुर, शुक्रवार को बनीपुर, इब्राहिमपुर, मंगलेशवर व पातुहेड़ा के किसानों का बाजरा तीन-तीन दिन वेयरहाउस एवं हैफेड द्वारा खरीदा जाएगा।
विज्ञापन

कोसली मंडी में वीरवार को गोठड़ा टप्पा डहिना, मुरलीपुर, नांगल पठानी, कोहराड़ व शुक्रवार को लिलोढ़, लुखी, कहाड़ी, मलेसियावास, नठेड़ा गांव के किसानों की बाजरा खरीदा जाएगा। अब किसानों को उठान की चिंता सता रही है। जबकि इसके विपरीत मार्केट कमेटी के अधिकारियों का कहना है कि बाजरे की उठान की जा रही है। बारिश में फसल को नहीं भीगने दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें