राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल भटिंडा की टीम बच्चों को जागरूक करते। स्रोत : स्कूल
रेवाड़ी। भाड़ावास गेट के पास स्थित सरकारी स्कूल में 7वां राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल बठिंडा की टीम ने निरीक्षक रिशपाल जाट के नेतृत्व में जीवन रक्षक प्राथमिक उपचार के बारे में बताया।
टीम ने सीपीआर, ब्लड कंट्रोल, बैंडेज, फ्लड, अर्थ क्वेक, फायर, एक्सीडेंट जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रदर्शन किया और जरूती बातें बताईं। उन्होंने यह भी बताया कि कैसे आपदा के समय में घायलों को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर उनका उपचार किया जा सकता है। मंच संचालक मनोज वशिष्ठ ने टीम का परिचय कराया और प्राचार्या डॉ. नम्रता सचदेवा ने सभी का हार्दिक धन्यवाद किया।
उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से छात्रों और अध्यापकों को आपदा के समय में कैसे प्रतिक्रिया करनी चाहिए, इसकी जानकारी मिलती है और वे अपने जीवन को सुरक्षित रख सकते हैं।