फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: डायल-112 व आपातकालीन सेवाओं के बारे में किया जागरूक

विज्ञापन
फोटो : 33स्कूल में बच्चों को जागरूक करते पुलिस टीम। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव महेश्वरी स्थित गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों और स्टॉफ के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और युवाओं को साइबर अपराध, महिला व बच्चों के विरुद्ध अपराध, नशे के दुष्परिणाम और डायल-112 जैसी आपातकालीन सेवाओं के बारे में जागरूक करना था।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अगुवाई महिला थाना प्रभारी पीएसआई सरिता और दुर्गा शक्ति इंचार्ज एएसआई सुनीता ने अपनी टीम के साथ की। उन्होंने विद्यार्थियों को समझाया कि किस प्रकार डायल-112 और दुर्गा शक्ति एप के माध्यम से तुरंत पुलिस सहायता प्राप्त की जा सकती है।
उन्होंने बताया कि एप इंस्टॉल करने के बाद यदि कोई महिला असुरक्षित परिस्थिति में हो तो बिना बार-बार जानकारी दिए पुलिस उसकी लोकेशन और विवरण प्राप्त कर लेती है और तुरंत मदद पहुंचाती है।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को महिला व बच्चों से छेड़छाड़ और शोषण जैसी घटनाओं के कानूनी पहलुओं से अवगत कराया और बताया कि यह गंभीर अपराध हैं। साथ ही बच्चों को यह समझाया गया कि एक पढ़ी-लिखी नारी अपने अधिकारों को जानकर शोषण के विरुद्ध आवाज उठा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें