फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मदार-रोहतक विशेष ट्रेन 17 से चलेगी

Fri, 14 Mar 2025 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। यात्रियों की सुविधा के लिए मदार-रोहतक-मदार विशेष ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। यह ट्रेन 17 और 31 मार्च तक प्रतिदिन चलाई जाएगी। यह ट्रेन मदार से शुरू होकर रोहतक तक सफर तय करेगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशिकिरण के अनुसार गाड़ी संख्या 09639 मदार-रोहतक स्पेशल ट्रेन 17 मार्च से 31 मार्च तक (15 ट्रिप) मदार से प्रतिदिन 04.30 बजे रवाना होकर 12.50 बजे रोहतक पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 09640 रोहतक-मदार स्पेशल रेलसेवा 17 से 31 मार्च तक (15 ट्रिप) रोहतक से प्रतिदिन 13.20 बजे रवाना होकर 22.35 बजे मदार पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में मदार, किशनगढ़, नरेना, फुलेरा, रेनवाल, बधाल, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, भगेगा, नीम का थाना, मांवडा, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली, कुण्ड, रेवाड़ी, गोकलगढ, झज्जर, अबोहर एवं रोहतक स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 7 साधारण व 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 09 डिब्बे होंगे।
विज्ञापन

वही रेलवे की ओर से होली व ग्रीष्मावकाश पर यात्रियों की सुविधा के लिए वलसाड-खातीपुरा (जयपुर)-वलसाड साप्ताहिक विशेष ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। इस ट्रेन का ठहराव रेवाड़ी जंक्शन पर भी होगा। गाड़ी संख्या 09425 साबरमती-हरिद्वार द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 13, 16, 20, 23, 27 व 30 मार्च को साबरमती से वीरवार व रविवार को शाम 17.20 बजे रवाना होकर अगले दिन जयपुर स्टेशन पर सुबह 03.40 बजे आगमन व 03.50 बजे प्रस्थान कर शुक्रवार व सोमवार को शाम 17.00 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 09426 हरिद्वार-साबरमती द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 14, 17, 21, 24, 28 व 31 मार्च को हरिद्वार से शुक्रवार व सोमवार को 21.00 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर अगले दिन 11.00 बजे आगमन व 11.10 बजे प्रस्थान कर शनिवार व मंगलवार को 22.30 बजे साबरमती पहुंचेगी।
विज्ञापन

यह रेलसेवा मार्ग में महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, पिंडवाडा, फालना, मारवाड जं., ब्यावर, अजमेर, किशनगढ, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, बांदीकुई, अलवर, रेवाडी, गुडगांव, दिल्ली कैंट, दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ सिटी, मुजफ्फरनगर व रूडकी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें