सड़क निर्माण कार्य को लेकर नाराजगी
वार्ड नंबर 1 की गली नंबर 1 में नई आबादी क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य को लेकर नाराजगी है। सड़क का लेवल सही तरीके से नहीं बनाई गई है जिसके कारण आसपास की गलियों का पानी भर जाता है।
टूटी हुई सड़क पर केवल कच्चा मसाला डालकर काम पूरा दिखा दिया गया जबकि उसे समतल नहीं किया गया। इससे न केवल जलभराव की समस्या बढ़ी है बल्कि बारिश के समय आने-जाने में भी परेशानी हो सकती है। प्रशासन से मांग है कि सड़क निर्माण कार्य को दोबारा सही तरीके से कराया जाए।
महेंद्र गोयल, गली नंबर 1