फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन को समाज सेवा से जोड़ना सराहनीय पहल : विधायक लक्ष्मण

विज्ञापन
पौधरोपण करते विधायक लक्ष्मण सिंह यादव। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
रेवाड़ी। बोहतवास भोंदू गांव में वीरवार को रक्तदान शिविर, वन महोत्सव एवं नशा मुक्ति शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि जन्मदिन को समाज सेवा से जोड़ना एक सराहनीय पहल है। रक्तदान और पौधरोपण मानवता एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर विधायक ने भजन प्रस्तुत करते हुए मानव जीवन को अनमोल बताते हुए परोपकार, संस्कार और मर्यादा के मार्ग पर चलने की अपील की। पूर्व पार्षद अमित यादव ने बताया कि शिविर में 51 यूनिट रक्तदान किया गया तथा वन महोत्सव के तहत पौधे लगाए गए। दीपांशु यादव को जन्मदिन की बधाई दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में राजपाल बेनीवाल, डॉ. सुभाष यादव, डॉ. रमेश कुमार, वीरभान पार्षद, सविता यादव, रोहन यादव सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें