फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 10 वर्ष बाद लॉन टेनिस कोर्ट का हुआ जीर्णोद्धार, कोच अभी भी नहीं मिला

Fri, 21 Nov 2025 01:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
लॉन टेनिस कोर्ट। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। राव तुलाराम स्टेडियम में लॉन टेनिस कोर्ट का जीर्णोद्धार तो हो गया लेकिन कोच नहीं मिलने से अभ्यास प्रभावित हो रहा है। टेनिस कोर्ट पर 10 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। लॉन टेनिस कोर्ट में जगह-जगह दरारें पड़ गई थीं। अब इसकी फिनिशिंग कराकर मैदान के चारों ओर फ्लड लाइट लगा दी गई है। इससे देर शाम तक लान टेनिस खेलने में खिलाड़ियों को कोई परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन


स्टेडियम में 10 वर्ष पहले ही लॉन टेनिस मैदान बनाया था। आरंभ में खिलाड़ी यहां खेलने आते भी रहे थे लेकिन प्रशिक्षक नहीं होने के कारण खिलाड़ियों का रूझान नहीं बढ़ पाया। कोच नहीं होने के कारण अभ्यास प्रभावित हो रहा है। इसके चलते अब खिलाड़ी भी कम आ रहे हैं। स्टेडियम में लाॅन टेनिस का मैदान मानक के अनुसार बनाया गया है।

लॉन टेनिस कोर्ट का जीर्णोद्धार करा दिया गया है ताकि खिलाड़ी बिना परेशानी के यहां खेल सकेें। लाॅन टेनिस का प्रशिक्षक नियुक्त करने के लिए उच्च अधिकारियों को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-ममता, कार्यवाहक जिला खेल अधिकारी, रेवाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें