फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रामअवतार शर्मा की पुस्तक महाभारत के पात्र का विमोचन

Sun, 18 Oct 2026 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
साहित्यकार मिलन समारोह में पुस्तक लोकार्पण करते। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
रेवाड़ी। मिश्री देवी काव्य फाउंडेशन की ओर से सेक्टर-4 के कमला सदन में रविवार को आयोजित साहित्यकार मिलन समारोह में अमेरिका प्रवास से लौटे लेखक मास्टर रामअवतार शर्मा की पुस्तक महाभारत के पात्र का विमोचन किया गया। शर्मा चालीस पुस्तक लिख चुके हैं।
विज्ञापन

खालेटा निवासी वरिष्ठ कवि आचार्य शुभराम शास्त्री की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में रचनाकारों ने भाग लिया। संस्कृति लेखक व समीक्षक सत्यवीर नाहड़िया ने समारोह में मुख्य वक्ता तथा समाजसेवी कैप्टन कीर्ति वीर ने स्वागताध्यक्ष की भूमिका निभाई।
समारोह में पिछले दिनों प्रकाशित पुस्तक युगर्षि भगवान श्री शरणानंद चरितम् की समीक्षा की गई। साहित्यकार सभाचंद सुभाष व अशोक ढोरिया ने अपनी नव प्रकाशित कृतियां सभी रचनाकारों को भेंट कीं।
विज्ञापन

समारोह का संचालन आचार्य नेमीचंद शांडिल्य ने किया। इसमें रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, झज्जर और जींद से आए साहित्यकारों ने अपनी रचनाएं सुनाईं। राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित राधेश्याम गोमला, कैप्टन वीरसिंह, राजेश, डॉ. त्रिलोकचंद फतेहपुरी, दलबीर फूल, सत्यवान, अशोक ढोरिया, सभाचंद, धर्मवीर बल्डोदिया, अरविंद भारद्वाज, देवीराम निर्मल, डॉ. सुधा, मुरारीलाल सोनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें