फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: आखिरी मौका...आईटीआई में पांचवें चरण में 12 से 22 अगस्त तक होंगे दाखिले

Tue, 12 Aug 2025 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 3महिला आईटीआई ममें दस्तावेजों का सत्यापन कराते विद्यार्थी। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में पांचवें चरण में दाखिले का आखिरी मौका दिया गया है। सोमवार को सभी आईटीआई संस्थानों में रिक्त सीटों का विवरण जारी कर दिया गया। अब रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए विद्यार्थी 22 अगस्त तक आवेदन कर सकेंगे। 12 से 22 अगस्त के बीच फिजिकल काउंसलिंग के माध्यम से ऑन द स्पॉट दाखिले की सुविधा भी दी जाएगी।
दाखिले के लिए अभ्यर्थियों को 10वीं और 12वीं की अंकतालिका, परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड, आधार कार्ड से लिंक पासबुक, फोटो, जाति प्रमाण पत्र, हरियाणा स्थायी निवासी प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र (6 माह से पुराना मान्य नहीं होगा) और आय प्रमाणपत्र दो-दो फोटो प्रति जमा करानी होंगी । साथ ही फीस जमा करनी होगी।
विज्ञापन

दस्तावेजों की जांच और फीस भुगतान के बाद ही दाखिला मान्य किया जाएगा। जिले के अधिकांश आईटीआई संस्थानों में अब भी बड़ी संख्या में सीटें खाली हैं। निदेशालय की ओर से अब तक चार चरणों में दाखिले की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है, फिर भी कई संस्थानों में सीटें भर नहीं पाई हैं।
खासतौर पर शहर स्थित महिला आईटीआई व बाल आईटीआई संस्थान में अधिकांश सीटें अब भी रिक्त हैं। दाखिला प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए सभी संस्थानों में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक हेल्प डेस्क भी स्थापित की गई है, जहां छात्र आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन


-

महिला आईटीआई में सीटों की स्थिति
ट्रेड कुल सीटें खाली सीटें
कटाई एवं सिलाई 40 32

कढ़ाई एवं सुई कार्य 40 17

ड्रेस मेकिंग 40 28

कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट 40 22

कॉस्मेटोलॉजी 48 46

इलेक्ट्रिशियन 20 10

इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक 24 23

-

बाल आईटीआई में सीटों की स्थिति
ट्रेड का नाम कुल सीटें खाली सीटें

कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग सहायक 48- - 16
इलेक्ट्रिशियन डुअल एच 20- - 1 1

इलेक्ट्रिशियन - - 40- -5

इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक- -24- -5

फिटर- -40- -2

हाउस कीपर 24- -24
मशीनिस्ट- -20- -7

प्लंबर 48 35
टर्नर 20- -8

वेल्डर डुअल एच- -40- -24

वायरमैन - -20 2
मैकेनिक (मोटर वाहन) - -24- -2

मैकेनिक इलेक्ट्रिक वाहन 24- -10

पैलिटर जनरल डुअल एच - -20 18
शीट मेटल वर्कर डुअल एच - -2020

स्टेनोग्राफर सहायक (हिंदी) 24 16

स्टेनोग्राफर एससीवीटी (हिंदी) - -24- -23

तकनीशियन पावर इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम 48- -42

टूल और डाई मेकर डुअल एच- -24 23

रेफ्रिजरेशन और एयर कंडीशनिंग तकनीशियन 48- -9

शीट मेटल वर्कर डुअल एच एनसीवीटी 20- -19
-
वर्जन
आईटीआई संस्थानों में रिक्त सीटों का विवरण जारी कर दिया गया है। अब खाली सीटों के आधार पर इच्छुक अभ्यर्थी 22 अगस्त तक नए सिरे से आवेदन कर सकेंगे। -सुरेंद्र सिंह, प्राचार्य, राजकीय महिला आईटीआई संस्थान, रेवाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें